बदलाव लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
बदलाव लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

14 जनवरी 2013

बदलाव !


लोगों ने कहा

कपडे बदल लो

मैंने रंगरेज बदल लिया।

लोगों ने कहा

चेहरे को सजा लो

मैंने आइना बदल लिया।

लोगों ने कहा

धारा के साथ बहो

मैं पत्थर बन गया।

लोगों ने कहा

तुम चुप रहो

मैं अगुआ बन गया।

लोगों ने कहा

तुम गलत हो

मैं और मज़बूत हो गया।

लोगों ने कहा

तुम कापुरुष हो

मैंने सबक सिखा दिया।

लोगों ने कहा

वे नीति-निर्धारक हैं

खुद का मखौल बना लिया।