पैनासोनिक लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
पैनासोनिक लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

10 जुलाई 2012

उनका जन्मदिन,मेरा उपहार !



आठ दिन पहले श्रीमती जी का जन्मदिन था.अचानक मुझे याद आया कि यही सही वक्त है जब अपनी बहुत दिनों की एक मुराद पूरी कर ली जाए.दरअसल एक अच्छे कैमरे के लिए मैं काफ़ी दिन से सोच रहा था.सतीश सक्सेना जी से मुलाक़ात के बाद यह तलब और बढ़ गई.उन्होंने जिस अंदाज़ में हमारी ताबड़तोड़ शूटिंग की थी,मैं बिलकुल हैरान और मन्त्र-मुग्ध हो गया था.उनके पास निकोन का बहुत अच्छी क्वालिटी का डी एस एल आर है,मॉडल वही बताएँगे.इसके पहले प्रवीण त्रिवेदी जी और निशांत मिश्र जी के कैमरा-प्रेम को देख चुका था.

कैमरा लेने से पहले मैंने प्रवीण जी और निशांत जी से कई दौर की बात की.इन दोनों लोगों की सलाह काफ़ी उपयोगी लगी.मुझे कैमरे के तकनीकी-पक्ष की कोई जानकारी नहीं थी,अब भी न के बराबर है.हमने अपना बजट बीस हज़ार रूपये के आस-पास बनाया हुआ था.इससे ज़्यादा बजट भी नहीं था और ज़रूरत भी नहीं.निकोन,सोनी,कैनन को देखते-परखते अंततः पैनासोनिक के  FZ 47 को पसंद कर लिया.इसकी अधिकतम कीमत २०९९० रुपये थी और जान-पहचान का हवाला देकर यह मुझे १८५२० रुपये में पड़ा.हालाँकि बाद में प्रवीण जी ने जानकारी दी कि फ्लिपकार्ट वाले इसे १७६०० रूपये में दे रहे हैं.बाद में मैंने चेक किया तो सुलेखा डॉट कॉम में १७२२० रूपये में इसे उपलब्ध बताया जा रहा था.


बहरहाल ,इसे लेकर घर आए तो श्रीमती जी ने सारा दोष हमारे शौक पर मढ  दिया.उन्होंने इतना महंगा और उल-जलूल उपहार लेने से साफ़ इनकार कर दिया.मैंने भी मन में सोचा कि कौन-सा उनके लिए लाया हूँ.खैर.अब उसके फीचर देख लीजिए और कुछ प्रदर्शन भी !साथ ही,जो अनुभवी लोग हैं,उनसे गुज़ारिश है कि वे ज़रूरी टिप्स भी दे दें !


Basic Specifications
Resolution:12.10 Megapixels
Lens:24.00x zoom
(25-600mm eq.)
Viewfinder:EVF / LCD
LCD Size:3.0 inch
ISO:100-1600
Shutter:60-1/2000
Max Aperture:2.8
Dimensions:4.7 x 3.1 x 3.6 in.
(120 x 80 x 92 mm)
Weight:18.3 oz (518 g)
includes batteries

विस्तार से इसका रिव्यू यहाँ देखें !

और अब कुछ दृश्य :



रसोई में नाराज श्रीमतीजी !



छतरपुर मंदिर के बाहर 


महिंद्रा XUV 500 के अंदर भतीजा 

भतीजी और भाभी