लोटा उठाने के दिन आ गए हैं,
नोटा दबाने के दिन आ गए हैं ।
मोहब्बत जो दिल में रही आप से,
दुख है, भुलाने के दिन आ गए हैं ।
हुई बंद शहनाई बिस्मिल्ला खां की,
तुरही बजाने के दिन आ गए हैं ।
बहुत पढ़ लिए पैगामे-मोहब्बत,
दिलों को जलाने के दिन आ गए हैं ।
हर हर महादेव,भोले को भूले,
मोदी बनाने के दिन आ गए हैं ।
होली चुनावों के मौसम जो आई,
गर्दा उड़ाने के दिन आ गए हैं।
उनकी नजर से कब तक बचोगे,
पहाड़े पढ़ाने के दिन आ गए हैं।
नोटा दबाने के दिन आ गए हैं ।
मोहब्बत जो दिल में रही आप से,
दुख है, भुलाने के दिन आ गए हैं ।
हुई बंद शहनाई बिस्मिल्ला खां की,
तुरही बजाने के दिन आ गए हैं ।
बहुत पढ़ लिए पैगामे-मोहब्बत,
दिलों को जलाने के दिन आ गए हैं ।
हर हर महादेव,भोले को भूले,
मोदी बनाने के दिन आ गए हैं ।
होली चुनावों के मौसम जो आई,
गर्दा उड़ाने के दिन आ गए हैं।
उनकी नजर से कब तक बचोगे,
पहाड़े पढ़ाने के दिन आ गए हैं।