7 नवंबर 2026

ग़ज़ल

आदमी काफ़ी भला है 

काटता सीधा गला है।


आइना भी फेरता मुँह 

आसमानी वो बला है ।।


जो देखता लिखता वही 

डर नहीं है,बावला है ?


राम की कुटिया लुटी है 

नदी में दीपक जला है।


सुरमई आँखों में पानी 

उसे अपनों ने छला है।


- संतोष त्रिवेदी

3 टिप्‍पणियां:

  1. आपकी लिखी रचना ब्लॉग "पांच लिंकों का आनन्द" बुधवार 11 नवंबर 2026 को साझा की गयी है......... पाँच लिंकों का आनन्द पर आप भी आइएगा....धन्यवाद!

    जवाब देंहटाएं