संतोष trived लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
संतोष trived लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

2 अगस्त 2026

माफ़ी

 जड़ से सबको साफ़ किया

फिर कहते हैं माफ़ किया !

लाठी-गोली बच्चों को दी

कहते हैं इंसाफ़ किया।

डायरबनकर हमला बोला 

कायर बनकर माफ़ किया।

जो भी सच की हाँक लगाता 

उसको वतन-ख़िलाफ़ किया।

फ़स्ल ज़हर की पकी खड़ी है 

काटो निकलो माफ़ किया !